फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Injured youth died during treatment

घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

Sat, 22 Oct 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Injured youth died during treatment
घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा में तीन दिन पूर्व दिल्ली सहारनपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी राहुल (21) तीन दिन पूर्व शाम को दिल्ली-सहारनपुर रोड पर घूमने के लिए गया था। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने घायल युवक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। अस्पताल में घायल युवक का उपचार चल रहा था। शुक्रवार को घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed