{"_id":"5fca82698ebc3ecf9558324f","slug":"initiative-to-connect-youth-with-sugarcane-farming-entrepreneurship-shamli-news-mrt5140959163","type":"story","status":"publish","title_hn":"- युवाओं को गन्ना खेती उद्यमिता से जोड़ने की पहल -पुरस्कार राशि बढाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- युवाओं को गन्ना खेती उद्यमिता से जोड़ने की पहल -पुरस्कार राशि बढाने के निर्देश
विज्ञापन
युवाओं को गन्ना खेती उद्यमिता से जोड़ने की पहल
शामली। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने युवा पीढ़ी को गन्ना खेती से जोड़ते हुए स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं।
गन्ना विकास विभाग द्वारा प्रदेश के युवा गन्ना किसानों को गन्ने की खेती हेतु प्रेरित करने, उनमें प्रतियोगी भावना का संचार करने एवं गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने के लिए राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 से गन्ना प्रतियोगिता पुरस्कारों की श्रेणी में एक नई श्रेणी ‘युवा गन्ना किसान’को भी शामिल किया गया है।
प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने शामली समेत प्रदेश के गन्ना विभाग को दिए गए निर्देशों में अवगत कराया कि प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 से राज्य गन्ना प्रतियोगिता के तहत विजेता कृषकों को मिलने वाली पुरस्कार धनराशि में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि गन्ना उत्पादन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए कृषकों के मध्य व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। गन्ना प्रतियोगिताओं का प्रचार-प्रसार पेंटिंग, पोस्टर, बाउंड्रीवॉल लेखन, गन्ना गोष्ठियों के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता से गन्ने की खेती में युवा गन्ना किसानों का रुझान बढ़ेगा। नई तकनीकों के प्रयोग को भी बल मिलेगा। अच्छे उत्पादन के फलस्वरूप युवा गन्ना किसानों की आय बढ़ेगी, जिससे उनका परिवार आर्थिक एवं सामाजिक रूप से समृद्ध होकर गरिमामय जीवनयापन कर सकेगा। इन युवा गन्ना किसानों से गन्ना आयुक्त द्वारा संवाद भी स्थापित किया जाएगा। राज्य गन्ना प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु कृषकों का चयन विभाग द्वारा नामित कटाई अधिकारियों के पर्यवेक्षण में गन्ना फसल की कटाई बाद प्राप्त प्रति हेक्टेयर अधिकतम औसत उपज के आधार पर किया जाता है।