{"_id":"60b917918ebc3e8c093bf661","slug":"information-of-two-murders-in-khadar-false-in-investigation-shamli-news-mrt5411488153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में दो हत्या की सूचना जांच में निकली झूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर में दो हत्या की सूचना जांच में निकली झूठी
विज्ञापन

कांधला (शामली) एक युवक ने खादर क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या होने की सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने बताई गई जगह पर पहुंचकर घंटों तक मामले की छानबीन की। छानबीन में सूचना झूठी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
गांव इस्सोपुर टील निवासी शाहरुख ने डायल-112 पर कॉल करके सूचना दी कि गांव के खादर क्षेत्र में पीर के समीप दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी पुलिस बल के साथ गांव इस्सोपुर टील पहुंच गए। मामले को लेकर सीओ कैराना भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। जिस पर पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति को फोन कर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका नंबर बंद आता रहा। पुलिस को उसके साथ भी कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा हो गया।
पुलिस ने खादर क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक कांबिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस ने गांव में युवक के घर जाकर उसके परिजनों से पूछताछ की, लेकिन परिजन शाहरुख के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस शाहरुख के पिता को अपने साथ थाने ले आई। मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस्सोपुर टील में दो हत्या होने की झूठी सूचना मिली थी। पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है।