{"_id":"613f96988ebc3e4f8c4a6fc5","slug":"information-given-to-women-about-malnutrition-shamli-news-mrt5560812148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बताए कुपोषण से मुक्ति के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को बताए कुपोषण से मुक्ति के मंत्र
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव एरेटी में राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत महिला को सामग्री देते जिला कार्?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को बताए कुपोषण से मुक्ति के मंत्र
शामली। कैराना के गांव ऐरटी में सोमवार को पोषण जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। हरी झंडी दिखाकर पोषण रैली को रवाना किया।
इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। एक बच्चे का जन्मदिन भी मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों के लिए हेल्थ कैंप लगाया और उनके स्वास्थ्य की जांच कर आयरन की गोली एवं नैपकिन पैड का वितरण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि किशोरी स्वस्थ परिवार की नींव रखती है। यदि किशोरी स्वस्थ होगी तो वह विवाहित होकर एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देगी। सीएचसी अधीक्षक कैराना डॉ. भानु ने किशोरियों व महिलाओं के स्वास्थ्य और कोविड-19 के संबंध में जानकारी दी। साथ ही डेंगू के रोकथाम के बारे में बताया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आजीविका मिशन की महिलाओं ने पोषण रंगोली बनाई। इस दौरान प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुदेश भारती, मुख्य सेविका लक्ष्मी, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

कैराना क्षेत्र के गांव एरेटी में राष्ट्रीय पोषण माह’’ के अन्तर्गत रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्य- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन