{"_id":"6164884d8ebc3ed0960fe96d","slug":"information-given-about-the-symptoms-and-prevention-of-mental-illness-shamli-news-mrt5602678169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रोग के लक्षण और बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रोग के लक्षण और बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

शामली। सीएचसी शामली में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीएम जसजीत कौर ने किया। कहा कि मानसिक रोग संबंधित बीमारी कोई दैवीय विकार नहीं है। इस बीमारी पर इलाज के माध्यम से विजय प्राप्त की जा सकती है।
शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. अथर जमील ने बताया कि अकेले रहने की इच्छा, अपने आप पर विश्वास कम होना, ज्यादा गुस्सा करना, कानों में आवाज आना, एक ही विचार बार-बार आना, एक ही काम करते रहना आदि मानसिक बीमारी के लक्षण हैं। इस बीमारी का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज कराने से इन बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। शिविर में रुड़की से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. तलहा शमीम, डॉ. इमरान, डॉ. सुशील कुमार ने मानसिक रोगियों की जांच कर उपचार किया। शिविर में क्षय रोग, कुष्ठ रोग, वैक्टर बोर्न जनित रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, आयुष्मान, परिवार नियोजन, एड्स आदि बीमारियों के लक्षण व बचाव की जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रामनिवास, डॉ. सोमपाल सिंह, डॉ. जगमोहन, विजय कुमार, काशिफ खान, विपिन गुप्ता, शशांक मित्तल, वैभव गुप्ता, डॉ. रोशी फातिमा और हनीफ अहमद आदि का सहयोग रहा।