{"_id":"6adfb2f5f20dda39b800a5a8","slug":"o-sanware-beloved-dark-skinned-one-i-need-you-shamli-news-c-26-1-sal1002-176831-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है... पर झूमे श्रद्धालु
Tue, 27 Oct 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गांव बेदखेड़ी में बाबा खाटू श्याम के जागरण में भजन सुनाते कलाकार । संवाद
झिंझाना। गांव वेदखेड़ी में बाबा खाटू श्याम का जागरण आयोजित किया गया। इसमें कलाकारों ने ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है... जैसे भजनों से बाबा का गुणगान किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और बाबा श्याम के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। शामली के गायक सौरभ सांवरिया और शालू चौधरी सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, ऐसा कर दो शृंगार सब देखते रह जाए... जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कलाकारों ने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। जागरण में झिंझाना, शामली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। समापन पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के डॉ. प्रमोद, अजय सैनी, मंटू सैनी, भागमल, देवेंद्र, प्रदीप, बंटी, ललित, अभिषेक सैनी, अंकित, गौरव जैन और कपिल ने मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान को पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। झिंझाना व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल सहित अन्य गण्यमान्य लोगों का भी स्वागत किया गया।