{"_id":"60ef241d8ebc3e9cda786e03","slug":"information-gathered-about-the-crook-arif-shamli-news-mrt5473856186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश आरिफ के बारे में जानकारी जुटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश आरिफ के बारे में जानकारी जुटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता (शामली)। सहारनपुर के देवबंद सहकारी समिति सचिव से लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए हथछोया निवासी आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए देवबंद पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने आरोपी द्वारा अर्जित की गई संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई।
करीब 25 दिन पूर्व सहारनपुर जनपद के देवबंद में बदमाशों ने सहकारी समिति के सचिव से करीब आठ लाख रुपये लूट लिए थे। देवबंद पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी आरिफ भी शामिल था। मंगलवार को देवबंद पुलिस ने हथछोया पहुंचकर आरिफ के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। देवबंद पुलिस अब शामली जनपद के आसपास के थानों में भी आरिफ के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा है। उसका पिता एक किसान संगठन में जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव रह चुका है। पुलिस आरोपी द्वारा आपराधिक मामलों में जुटाई गई संपत्ति की जानकारी करने में जुटी है। देवबंद पुलिस की टीम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरिफ का शामली व आसपास के कई जिलों में सक्रिय बड़े बदमाशों से संपर्क है। आरिफ व अन्य बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार व बैंक से लूटी गई रकम भी बरामद हुई थी।