फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information collected by reaching Chandigarh in double murder

दोहरे हत्याकांड में चंडीगढ़ पहुंचकर जुटाई जानकारी

Wed, 12 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Information collected by reaching Chandigarh in double murder
दोहरे हत्याकांड में चंडीगढ़ पहुंचकर जुटाई जानकारी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। दो युवतियों के शव मिलने के मामले में कैराना पुलिस ने चंडीगढ़ पहुंचकर जानकारी जुटाई। दरअसल, कैराना स्थित जिस मकान से हत्याकांड के तार जुड़े होने का संदेह जताया जा रहा है, उसमें से एक ड्रग तस्कर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे चंडीगढ़ में पेशी पर लाया गया था, जहां पहुंचकर कैराना कोतवाल ने उससे जानकारी जुटाई है।

20 मई को जगनपुर से जंगल में दो युवतियों के शव खून से लथपथ मिले थे। फोरेंसिक टीम ने आर्यपुरी बंजारा बस्ती के एक संदिग्ध मकान से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए थे, जबकि मकान मालिक पहले ही परिवार सहित फरार हो गया था। पुलिस ने मकान के अंदर से खून के धब्बों सहित 20 सैंपल डीएनए जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। अज्ञात युवतियों के शव मिलने के पांच दिन बाद 25 मई को हरियाणा पुलिस ने आर्यपुरी बंजारा बस्ती के संदिग्ध मकान में रात्रि में दबिश देकर ड्रग्स कारोबार से जुड़े रोबिन, उसकी पत्नी, व दो भाइयों को गिरफ्तार किया था, जो रोहतक जेल में बंद हैं। तीन दिन पहले भी फोरेंसिक टीम ने मकान में पहुंचकर कुछ अन्य साक्ष्य जुटाए थे। सोमवार को कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा चंडीगढ़ गए। वहीं पर संदिग्ध मकान से गिरफ्तार किए गए रोहतक जेल में बंद रोबिन को चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट से बाहर ही कैराना कोतवाली प्रभारी ने दोहरे हत्याकांड के मामले में रोबिन से पूछताछ करते हुए कुछ जानकारियां जुटाईं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चंडीगढ़ में रोबिन से पूछताछ की गई थी। रोबिन 22 मई को कैराना स्थित संदिग्ध मकान पर आया था जहां से 25 मई को उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed