फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Industries will be promoted in Shamli: Nandi

शामली में औद्यौगिकीरण को दिया जाएगा बढ़ावा: नंदी

Fri, 05 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Industries will be promoted in Shamli: Nandi
कैराना रोड स्थित होटल में आईआईए के कार्यक्रम में मंचासीन कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी व पूर्व म? - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/ थानाभवन। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन व एनआरआई निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि शामली में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। थानाभवन में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। वह बृहस्पतिवार को थानाभवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जो योजनाएं चलाई जा रही है, उनका लाभ बिना किसी बिचौलिये के सीधा लाभार्थी तक पहुंच रहा है। प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अलावा सात नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। पउप्र को पूर्वांचल से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। जिससे शामली के निवासी पांच घंटे में लखनऊ व छह घंटे में प्रयागराज पहुंच सकेंगे। जहां से भी एक्सप्रेसवे गुजरेगा उसके आस-पास की जमीनों के रेट बढ़ जाएंगे। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। अभी देश में उत्तर प्रदेश 38 प्रतिशत हाईवे निर्माण कर प्रथम स्थान पर है। सात हाईवे का निर्माण पूर्ण होने पर हम देश में 50 प्रतिशत हाईवे बना लेंगे। नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग विकास प्रगति की और है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा उद्योग मंत्री का जनपद आगमन किसानों के लिए बरसात होने के समान है। उनके सहयोग से शामली के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। इस कार्य मे भी उद्योग मंत्री नंदी का विशेष योगदान है। गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिम के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, हरवीर मालिक, अनुज गर्ग, दामोदर, रामपाल सिंह, विनोद कुमार, राजेंद्र चौधरी, दिवाकर कश्यप, योगेंद्र पाल, दीपक कुमार, मैनपाल सिंह, राकेश कुमार, ठाकुर सोमबीर सिंह, वैश्य सभा की और से संदीप जिंदल, कुलदीप गर्ग व्यापार मंडल की ओर से मनोज गोयल, अनमोल गर्ग, महेश गोयल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने व्यापारियों को दिया सुरक्षित माहौल
कैराना रोड स्थित होटल में आयोजित आईआईए के कार्यक्रम में पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने कैबिनेट मंत्री को सलामी दी। आईआईए अध्यक्ष अनुज गर्ग, मोहित जैन, जेके जैन, आशीष जैन कुश पुरी, अशोक बंसल आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया। नंद गोपाल नंदी व पूर्व मंत्री सुरेश राणा का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी और उद्यमियों को सुरक्षित माहौल मिला है। पहले की सरकारों में गुंडों और बदमाशों का बोलबाला था। व्यापारी परिवार की सुरक्षा के लिए पलायन करने को मजबूर होते थे। अब गुंडे और बदमाश ही पलायन कर गए हैं। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इससे पूर्व आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल ने आईआईए की उपलब्धि गिनाईं। कैबिनेट मंत्री शहर में सभासद पंकज गुप्ता, उद्यमी अशोक बंसल, वैश्य सभा के अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग के आवास पर पहुंचे। इसके बाद सिल्वर बेल्स स्कूल में भी पहुंचे। वहां मानस संगल और उनके परिजनों ने मंत्री का स्वागत किया।

कांधला में हुआ जोरदार स्वागत
कांधला। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी का नगर के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। उनका काफिला हाईवे से होता हुआ कांधला स्थित आत्माराम गुप्ता एंड संस पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जहां दिनेश कुमार गुप्ता व रोहित गुप्ता व अग्रवाल समाज महासभा सहित कई कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता तरुण अग्रवाल, पवन कंसल सहित कई लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हाईवे स्थित आनंद सिनेप्लेक्स में स्वागत किया। इस अवसर पर नंद गोपाल नंदी ने कहा कहा कि जनपद में प्रथम आगमन पर जो प्यार समाज एवं कस्बा कांधला के लोगों से मिला है, उसका मैं सदा ऋणी रहूंगा।

कैराना रोड स्थित होटल में आईआईए के कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री न?

कैराना रोड स्थित होटल में आईआईए के कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री न?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed