{"_id":"59ea3ff54f1c1bf4688b68ed","slug":"indent-of-64-thousand-quintals-of-the-first-day-of-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन का 64 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन का 64 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
श् गर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ 23 अक्तूबर को किया जाएगा। पहले दिन के लिए 64 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है, जिसमें 50 हजार क्विंटल शुगर मिल गेट का है, जबकि 14 हजार क्विंटल गन्ना क्रय केंद्रों से लिया जाना है।
गन्ना पेराई सत्र 2017-18 के लिए सर शादीलाल एंटरप्राइजेज की अपर दोआब शुगर मिल शामली में गन्ना पेराई शुरू कराने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 23 अक्तूबर को पेराई सत्र का शुभारंभ शुगर मिल परिसर में चेन में गन्ना डालकर और विद्वान ब्राह्मणों से पूजन कराकर किया जाएगा। इस दौरान सबसे पहले शुगर मिल में गन्ना डालने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाता है।
अपर दोआब शुगर मिल शामली के महाप्रबंधक (गन्ना) डॉ. कुलदीप पिलानिया ने बताया कि गन्ना पेराई शुरू कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित तिथि पर गन्ना पेराई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
21 और 22 अक्तूबर को लिए जाने वाले गन्ने का इंडेंट पूर्व में जारी किया जा चुका है। 23 अक्तूबर को शुगर मिल गेट का इंडेंट 50 हजार क्विंटल और गन्ना क्रय केंद्रों का इंडेंट 14 हजार क्विंटल मिलाकर कुल 64 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट पहले दिन का जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे गन्ने की आवक बढ़ेगी, उसी हिसाब से इंडेंट भी बढ़ाया जाएगा।