{"_id":"648491c59123e9546c09044a","slug":"indefinite-strike-of-farmers-ended-on-assurance-shamli-news-c-26-1-smrt1047-4214-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आश्वासन पर खत्म हुआ किसानों का बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आश्वासन पर खत्म हुआ किसानों का बेमियादी धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान की मौजूदगी में देर शाम हुई मिल अफसरों से वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
-फोटो समाचार-
शामली। चीनी मिल पर चार दिन से चल रहा किसानों का बेमियादी धरना, आमरण-अनशन शनिवार देर शाम समाप्त हो गया। शामली चीनी मिल के अधिकारियों की ओर से 15 दिन का बकाया गन्ना भुगतान आगामी 20 जून तक किए जाने। साथ ही मिल प्रबंध निदेशक राहुल लाल के शामली आने पर संपूर्ण गन्ना भुगतान की कार्ययोजना बनाए जाने के आश्वासन पर किसान धरना समाप्त करने को राजी हुए।
शनिवार को अपर दोआब चीनी मिल पर किसानों का बेमियादी धरना चौथे दिन जारी रहा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, तहसीलदार सदर प्रशांत अवस्थी, डीसीओ विजय बहादुर और शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी व शामली चीनी मिल के यूनिट हैड सुशील चौधरी के बीच वार्ता हुई। बताया कि किसान एक माह का शामली चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान की मांग रहे थे। शामली चीनी मिल सिर्फ दस दिन का बकाया भुगतान की बात कह रही थी। बाद में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान और डीसीओ विजय बहादुर सिंंह, गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी चीनी मिल के यूनिट हैड सुशील चौधरी, तहसीलदार सदर प्रशांत अवस्थी आदि डीएम रविंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर मिलने गए। डीएम से मुलाकात के बाद धरना स्थल पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान की मध्यस्थता में किसानों की धरना स्थल पर वार्ता हुई। देर शाम चली वार्ता में चीनी मिल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी 15 दिन का गन्ना भुगतान बीस जून तक किया जाएगा। साथ ही चीनी मिल के प्रबंध निदेशक के आने पर इस माह के आखिर तक संपूर्ण गन्ना भुगतान की कार्ययोजना बनाए जाने का आश्वासन दिया। चीनी मिल के यूनिट हैड सुशील चौधरी के आश्वासन पर किसान नेता ईश्वर सिंह, विनोद निर्वाल ने किसानों का आमरण अनशन और धरना समाप्त करने की घोषणा की। शाम सात बजे किसानों ने बेमियादी धरना समाप्त कर दिया। धरने पर ईश्वर सिह, प्रेम सिंह, प्रीतम सिंह कंडेला, रामकुमार, उदयवीर सिंह बनत, लांक थाबेदार राजवीर सिंह, कुंवरवीर गोहरनी, अमित बेनीवाल, श्रीपाल सिंह, नेत्रपाल, मांगेराम, रोशनलाल, यशपाल सिंह्र, बलराम संजीव लिलौन, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन