फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indecent comment on Facebook against MLA Ashraf Ali in Shamli and case registered

Shamli: विधायक अशरफ अली के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा हुआ दर्ज, ये है पूरा मामला

Tue, 23 Apr 2024 07:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Apr 2024 07:28 PM IST
सार

Shamli News : शामली में विधायक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गई। इस मामले में मुकदमा कराया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Indecent comment on Facebook against MLA Ashraf Ali in Shamli and case registered
शामली थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में फेसबुक पर थानाभवन विधायक के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी अब यूजर के लिए मुसीबत बन गई है। थानाभवन विधायक ने आरोपी अकाउंट संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) और सूचना प्रोद्योगिकी धारा 66 में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जलालाबाद निवासी थानाभवन विधायक अशरफ अली पर राणा शावेज यूसुफ नाम के फेसबुक अकाउंट से अभद्र टिप्पणी की गई। थानाभवन विधायक द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व जलालाबाद स्थित जैन मंदिर की धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में खींचे फोटा पर उक्त टिप्पणी की गई। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र का सौहार्द बिगड़ने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त पोस्ट से हिंदू-मुस्लिम धर्मावलंबियों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। थानाभवन पुलिस ने तहरीर के आधार राणा शावेज यूसुफ नाम के फेसबुक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

यह भी पढ़ें: CM Yogi Road Show Meerut: सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

थानाध्यक्ष सतीश कुमार का कहना कि तहरीर के आधार पर अकाउंट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed