फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increasing temperature effects on wheat, barley and barseem

बढ़ता तापमान गेहूं, जौ और बरसीम पर डाल रहा प्रभाव

Fri, 12 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Increasing temperature effects on wheat, barley and barseem
शामली में गेहूं की फसल। - फोटो : SHAMLI
बढ़ता तापमान गेहूं, जौ और बरसीम पर डाल रहा प्रभाव
विज्ञापन

शामली। पिछले एक सप्ताह से बदलता मौसम का मिजाज और बढ़ता तापमान गेहूं समेत जौ, जेई और बरसीम आदि फसलों को प्रभावित कर रहा है।
जिले में 48 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं का उत्पादन होता है। एक सप्ताह पूर्व मौसम ठंडा होने से गेहूूं, जौ, जेई और बरसीम की फसल के लिए अच्छा मौसम माना जा रहा था। चार फरवरी को बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया है। सात दिन से दिन और रात का तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ता तापमान गेहूं, जौ, जेई, और बरसीम की फसल को प्रभावित करने लगा है।

शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक के मुताबिक गेहूं, जौ, जेई और बरसीम की फसल के लिए अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस तक मुफीद है। 15 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान इन फसलों को प्रभावित कर रहा है। ज्यादा गरम मौसम होने से गेहूं की फसल में बाली निकलनी शुरू हो जाएगी। जिससे गेहूं की बढ़वार कम हो जाएगी और गेहूं का भूसा कम निकलेगा। दस प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक गेहूं की फसल का उत्पादन प्रभावित करेगा। गरम मौसम से बरसीम की कटाई कम हो जाएगी। इसी प्रकार गरम मौसम जौ, जेई को प्रभावित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed