फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased sugarcane acreage will put crushing pressure on sugar mills

गन्ने के बढ़े रकबे से चीनी मिलों पर होगा पेराई का दबाव

Sat, 03 Oct 2020 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Increased sugarcane acreage will put crushing pressure on sugar mills
गन्ने के बढ़े रकबे से चीनी मिलों पर होगा पेराई का दबाव
विज्ञापन

शामली। इस बार समय पर गन्ने की पेराई कर पाना शुगर मिलों के लिए चुनौती भरा होगा। मिलों की क्षमता नहीं बढ़ी है, जबकि गन्ने के रकबे में 10,325 हेक्टेयर की बढ़ोतरी हो गई है। इस बार उत्पादकता भी 25 से 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक बढ़ने का अनुमान है। पिछले सीजन में ही पूरे गन्ने की पेराई करने के लिए शुगर मिलों को दस जून तक चलाना पड़ा था। इस बार शुगर मिलों और गन्ना पेराई का भार और ज्यादा बढ़ जाएगा। पिछले साल भी मिलों का संचालन 10 जून तक हुआ था।
शुरू हो गई मिलों के संचालन की तैयारी
शामली। जिले में ऊन चीनी मिल का बायलर पूजन हो गया है। पेराई सत्र के मद्देनजर सबसे पहले बजाज समूह की थानाभवन मिल 27- 28 अक्तूबर, शामली मिल 29- 30 अक्तूबर और ऊन मिल दो नवंबर को अपना पेराई सत्र शुरू करेगी। शामली चीनी मिल में 12 अक्तूबर को बायलर पूजन होगा। चीनी मिलों में नया पेराई सत्र चालू करने के लिए पिछले दो माह से मरम्मत कार्य चल रहा है, जो अब अंतिम चरण में है। ऊन मिल में गन्ना तौल केंद्रों का मरम्मत कार्य चल रहा है। दो नवंबर तक चीनी मिल अपना पेराई सत्र शुरू कर देगी। बजाज समूह की थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर का कहना है कि मिल के तौल केंद्रों की मरम्मत कार्य पूरा हो चुुका है, जबकि गांवों में लगे तौल केंद्रों की मरम्मत कार्य चल रहा है। मिल की बॉयलर पूजन और पेराई पूजन की तिथि घोषित नहीं हुई है। शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया और गन्ना विभाग के सीनियर मैनेजर दीपक राणा ने बताया कि मिल का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। 12 अक्तूबर को मिल का बायलर पूजन किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मिलें जल्दी पेराई सत्र शुरू करेंगी। इस बार ज्यादातर कोल्हू समय से पहले चलने से गन्ने की अधिक पेराई करेंगे। समय पर गन्ने का पेराई सत्र समाप्त होगा।
विज्ञापन

--15 अक्तूबर से शुरू होंगी खांडसारी इकाई
शामली। जिला खांडसारी अधिकारी भुवनेंद्र कुमार ने बताया कि नए पेराई सत्र 2020-21 के लिए आठ खांडसारी इकाइयों के लाइसेेंस दिए गए हैं, जिनमें बुढ़ाना तहसील के बहलोलपुर, जौला में तीन इकाई, राजपुर छाजपुर, कमरुदीननगर, शामली जिले के बंतीखेडा, राझड आदि शामिल हैं। दो नई खांडसारी इकाइयों के लाइसेंस की प्रक्रिया चालू है। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूूबर से सभी खांडसारी इकाइयां शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकबे के साथ उत्पाकता भी बढ़ेगी
जिले में पिछले साल की अपेक्षा इस साल 10,325 हेक्टेयर गन्ने की फसल का रकबा बढ़ गया है। रकबे के साथ उत्पादकता भी 25 से 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बढ़ने का अनुमान है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह के मुताबिक गत वर्ष 2019-20 में गन्ने की उपज 962 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी। इस साल गन्ने की उपज 990 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई है।
जिले में गन्ना से संबधित आंकड़ा
जिले में पिछले साल चले कोल्हू: 155
इस बार चलने वाले कोल्हू: 200
गत वर्ष चली खांडसारी इकाई- 8
इस साल खांडसारी इकाई प्रस्तावित- 10
2019-20 में गन्ने का रकबा : 69876 हेक्टेयर
- 2020-21 में गन्ने का रकबा : 80201 हेक्टेयर--
- रकबे की बढ़ोतरी : 10325 हेक्टेयर
- पेराई सत्र 2019-20 में गन्ने का उत्पादन: 378.12 लाख क्विंटल
-- इस साल गन्ने की उपज: 990 क्विंटल प्रति हेक्टेयर-
-- गत वर्ष 2019-20 में गन्ने की उपज: 962 क्विंटल प्रति हेक्टेयर-
- पेराई क्षमता क्विंटल प्रति दिन-
- शामली मिल -- 75 हजार-
- थानाभवन मिल- 90 हजार--
ऊन मिल - 70 हजार-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed