{"_id":"59fb64164f1c1b7a548ba933","slug":"increased-speed-98-nomination-papers-submitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी रफ्तार, 98 नामांकन पत्र हुए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी रफ्तार, 98 नामांकन पत्र हुए जमा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने की रफ्तार बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को जिलेभर के निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि नौ नामांकन पत्र जमा कराए गए। वहीं, वार्ड सभासद के 108 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 89 नामांकन पत्र जमा कराए गए। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। वहीं, शुक्रवार को नामांकन दाखिल होने और तेजी आने की संभावना है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन केंद्रों पर नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने वालों की भीड़ रही। नगर पालिका परिषद शामली अध्यक्ष पद के लिए बबीता पत्नी विजय कुमार ने नामांकन पत्र जमा कराया, जबकि रणवीरी पत्नी यशवीर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, वार्ड सभासद पदों के लिए 15 नामांकन पत्रों की खरीद हुई, जबकि 25 नामांकन पत्र जमा कराए गए।
उधर, नगर पंचायत बनत अध्यक्ष पद के लिए राजीव पुत्र इंद्र सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। वार्ड सभासद पदों के लिए सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 4 नामांकन पत्र जमा कराए गए।
विज्ञापन
नगर पंचायत थानाभवन से पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा की पत्नी अंजलि शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि शमा परवीन पत्नी तनवीर अहमद ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन खरीदा। वहीं, वार्ड सभासद पदों के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि एक नामांकन पत्र जमा कराया गया।
उधर, नगर पंचायत जलालाबाद अध्यक्ष पद के लिए समरजहां ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि इलियास, नसीम, निशा और जरीन ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, वार्ड सभासद पदों के लिए 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 25 नामांकन जमा कराए गए। नगर पंचायत एलम अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक रतनपाल पंवार की बेटी दीपा पंवार ने नामांकन पत्र खरीदा। वार्ड सभासदों के नौ नामांकन पत्र खरीदे गए।