फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased rage over the meeting of the municipality

बोर्ड बैठक को लेकर बढ़ी रार, डीएम से निरस्त करने की मांग

Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increased rage over the meeting of the municipality
शामली में डीएम से मिलने जाते नगर पालिका के सभासद। - फोटो : SHAMLI
नगर पालिका की हुई बैठक को लेकर बढ़ी रार
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका शामली की हुई बोर्ड की बैठक को लेकर विवाद बढ़ गया है। सभासदों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बैठक केे निरस्त करने की मांग की।

बृहस्पतिवार को नगरपालिका के सभासद विनोद तोमर, संजीव देशवाल, अनिल उपाध्याय और सभासद के पति निशिकांत संगल ने डीएम कैंप कार्यालय में 21 सभासदों के हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र देकर कहा कि बुधवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, नालों की सफाई और डीजल खपत में भ्रष्टाचार के विरोध में सभासदों ने आवाज उठाई थी। पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल बीच में उठकर चली गई थीं। सभासदों का कहना है कि बोर्ड बैठक में किसी प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी, लेकिन बाद में चेयरपर्सन ने सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास होना बताकर नागरिकों को गुमराह किया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और जनहित के कार्यों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड बैठक केे निरस्त कर पुन: बैठक कराने की मांग की। सभासदों ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में 35 रुपये प्रति घर के हिसाब से करीब 27600 घरों का भुगतान प्राइवेट एजेंसी को दिया जा रहा है, जबकि पालिका के अभिलेखों में करीब 23 हजार घर है। इस तरह से करीब एक लाख रुपये प्रति माह का अधिक भुगतान दो साल से पालिका से किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन के कुछ चहेते सभासद और सभासद पति एजेंसी के नाम से कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed