{"_id":"5f8743338ebc3ec5ef0309f6","slug":"increased-number-of-students-seeking-admission-shamli-news-mrt5061759200","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन
शामली। विश्वविद्यालय से संशोधित मेरिट कट ऑफ सूची जारी होने के तीसरे दिन कालेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को 138 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विश्वविद्यालय से जारी मेरिट सूची सोमवार को डिग्री कालेजों में चस्पा की कई थी। पहले दिन किसी भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया था। मंगलवार को आरके कालेज में 38 और वीवी कालेज शामली में 11 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। बुधवार को प्रवेश लेने वालों की संख्या में तेजी आई। आरके कालेज शामली के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को बीएससी में 65 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीकॉम में 15 और बीएससी कृषि में 19 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस तरह से अब तक बीएससी में कुल 82, बीकॉम में 30 और बीएससी कृषि में 25 प्रवेश हो चुके हैं।
वीवी कालेज शामली के बीए के प्रवेश प्रभारी डॉ. प्रताप सरोहा ने बताया कि बुधवार को बीए में 37 प्रवेश हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 42 प्रवेश हो चुके हैं। बीकॉम प्रवेश प्रभारी वीके जैन ने बताया कि बीकॉम में बुधवार को दो प्रवेश हुए हैं। अब तक कुल आठ विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।