फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increase in income tax, simplification of GST

आयकर में बढ़े छूट, जीएसटी का हो सरलीकरण

Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increase in income tax, simplification of GST
शामली। एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले आम बजट में व्यापारियों को काफी उम्मीद है। उनका मानना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री व्यापारियों को जीएसटी का सरलीकरण करके सुविधा प्रदान करेंगी। महंगाई को देखते हुए आयकर में छूट बढ़ाने और ईट भट्ठा व्यापारियों को जीएसटी मेेें एक मुश्त समाधान योजना जारी रखने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट....
आम बजट में जीएसटी का सरलीकरण करते हुए व्यापारियों को सुविधा दे, जिससे व्यापारियों को रिर्टन भरना आसान हो सके। आयकर की छूट का व्यापारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों को आयकर में छूट का दायरा छह लाख होना चाहिए। आनलाइन व्यापार के लिए विदेशी कंपनियों पर अंकुश लगाने का काम किया जाए। - घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में आना चाहिए। हरियाणा-दिल्ली की तरह आम नागरिकों को सस्ता डीजल और पेट्रोल मिल सके। महंगाई की दर को देखते हुए आयकर का दायरा बढ़ाकर व्यापारियों को सुविधा दी जाए। - सूर्यवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा से ज्यादा ग्रामीणों को रोजगार देने वाले ईंट भट्टा स्वामियों को जीएसटी में एक मुश्त समाधान योजना जारी रखा जाए। आय कर छूट का दायरा बढ़ाया जाए। - भूपेंद्र सिंह मलिक, अध्यक्ष जिला ईंट निर्माता समिति
आम बजट में व्यापारियों की सुविधा देने के लिए जीएसटी में कटौती की जाए। इसके अलावा आयकर छूट का दायरा बढ़ाया जाए। - रमेश विश्वकर्मा फर्नीचर व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed