फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the service of devotees converged Shrwasi

शिवभक्तों की सेवा में जुटे शहरवासी

Wed, 27 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 27 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
In the service of devotees converged Shrwasi
Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन श्रद्धालु कांवड़िए शिवालयों की ओर खिंचे चले जा रहे हैं। पांव में छाले पड़ गए हैं, मगर जुबां पर हर हर महादेव का उद्घोष कम नहीं हो रहा। बोल बम-बोल बम का जयकारा ही उनमें ऊर्जा का संचार कर रहा है। 
विज्ञापन


हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर शिवालयों की और लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं के जयकारे लगाने का अंदाज भी एकदम जुदा है। पैदल कांवड़ लाने वाले श्रद्धालु तरह तरह के जयकारे लगाते हैं। इनमें सबसे खास तो बोल बम-बोल बम है, तो जयकारा वीर बजरंगी हर - हर महादेव का नारा भी खूब गूंज रहा है। कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को रूप भी निराले हैं। कोई चेहरे पर भूत का मुखौटा लगाए चल रहा है, तो किसी ने रंग बिरंगी टोपी पहन रखी है। हर किसी को बस एक ही धुन है भोले की भक्ति और उससे मिल रही पैदल चलने की शक्ति। 
विज्ञापन


वही, एक अगस्त को शिवरात्रि है, जिसके चलते डाक कांवड़ियों ने भी हरिद्वार की तरफ कूच करना शुरू कर दिया है। सर्वाधिक डाक कांवड़िया हरियाणा के होते हैं, जो शिवरात्रि के दिन निर्धारित समय में गंगाजल लेकर शिवालय पहुंचते हैं। दिन छिपने के बाद डाक कांवड़ियों के काफिले जीप और  मिनी ट्रकों से हरिद्वार की तरफ रवाना हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


350 कांवड़ियों का उपचार किया ः शामली। राम-लखन सेवा समिति द्वारा आयोजित हनुमान धाम पर चल रहे कांवड़ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन 350 कांवड़ियों का चेकअप कर दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सक डॉ. मुकुट मोहन ने बताया कि हरियाणा, पानीपत, हिसार, रोहतक, भिवानी के कांवड़ियों का उपचार किया गया। डॉ. अशोक सिंघल ने बताया कि गर्मी के मौसम के कारण कांवड़ियों की आंखों में जलन, खुजली, सूजन आदि की दिक्कतें आ रही हैं। मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, सलिल द्विवेदी, अनिल , रविकांत, डॉ. उमेश कुमार आदि रहेे।

सड़कों पर शहरवासी 
गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के ग्रुप अपने साथ सुंदर झांकियां और डीजे भी लेकर चल रहे हैं। झांकियां और डीजे शहर में आते ही भोलेनाथ की सुंदर भजनों की गूंज शुरू हो जाती है।

इसके चलते शहरवासी भी कांवड़ियों को देखने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सड़कों पर आ रहे हैं। शहर के शिवचौक, एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड और धीमानपुरा के आसपास खासी चहल पहल हो रही है। शिवचौक मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है।

शिव की भक्ति में बच्चे, महिलाएं भी पीछे नहीं
कैराना। शिवरात्रि पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कांवड़ कधों पर लेकर आ रहे शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इनमें बच्चों और महिलाओं का जोश भी कम नहीं है। वे पूरे उत्साह से बढ़ रहे हैं। हरियाणा और राजस्थान के भोलों की संख्या बढ़ती जा रही है।


लंबी पैदल यात्रा के बाद भोले कैराना के पब्लिक इंटर कालेज, यमुना ब्रिज और रास्ते में लगाए गए शिविरों में कुछ देर ठहरने के बाद आगे बढ़ रहे हैं। अन्य प्रदेशों के शिवभक्त भी नजर आने लगे हैं। अलग अलग मन्नतों के लिए कांवड़ यात्रा रहे शिवभक्तों का जोश कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। कस्बे में दोपहर हल्की बुंदाबांदी ने भी भोलों को गर्मी से कुछ निजात दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed