फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the last minute, the candidates showed their strength, tried to burglarize

Shamli News: अंतिम समय में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, सेंधमारी की कोशिश

Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
In the last minute, the candidates showed their strength, tried to burglarize
शामली। निकाय चुनाव के मतदान से ठीक पहले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम समय में सेंधमारी की कोशिश की गई। विपक्षी प्रत्याशी के खेमे में फूट पड़ने की अफवाहें खूब उड़ाई गई। एक-दूसरे के पाले में सेंधमारी की कोशिश भी खूब की गई। पिछले कई दिन से जोरशोर से प्रचार में जुटे थे। मंगलवार शाम 5 बजे प्रचार थम गया। इसके बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम भी तेज हो गया। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए साम, दाम दंड, भेद का रास्ता अपनाने से भी नहीं चूके। कई प्रत्याशियों ने चोरी-छिपे मतदाताओं को मिठाई व उपहार भी भेंट किए। चुनाव चिह्न से संबंधित उपहार जैसे घड़ी, छतरी, झाडू आदि खूब बांटे गए। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। कुछ क्षेत्रों में ऐसे मामले पकड़े भी गए।
विज्ञापन

--------------------
मोबाइल पर कॉल और एसएमएस
चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क करने के लिए तकनीक का सहारा लिया। कई प्रत्याशियों की ऑटोमैटिक फोन कॉल और एसएमएस मतदाताओं के पास पहुंचे। इसमें प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रखी थी। बार-बार अलग-अलग प्रत्याशियों के फोन आने आने पर कुछ लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed