फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the election of Jangid Brahmin Mahasabha, 446 votes were cast.

जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के चुनाव में 446 वोट पड़ी

Sun, 20 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
In the election of Jangid Brahmin Mahasabha, 446 votes were cast.
शामली जांगिड ब्राहमण महासभा प्रधान व प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिये वोटिंग करते सदस्य - फोटो : SHAMLI
शामली। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के प्रधान और प्रदेशध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रविवार को बुढ़ाना रोड स्थित आनंद भवन में बनाए गए बूथ पर मतदान हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि महासभा के दोनों पदों के लिए मतदान हुआ। शामली में बनाए गए बूथ नंबर 95 पर मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। महासभा के प्रधान पद के लिए लादुराम शर्मा व नेमीचंद शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार और हरपाल शर्मा प्रत्याशी रहे। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि शामली के बूथ पर 488 में 446 वोट डाले गए। बूथ अधिकारी अंकुर आर्य, अमित कुमार व वेदप्रकाश शर्मा, बूथ प्रभारी शिवदत्त जांगिड़ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष से संपन्न कराने के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान राधेश्याम जांगिड़, ब्रजमोहन, प्रमोद जांगिड़, राजू, घनश्याम जांगिड़, रविन्द्र जांगिड़, रघुवीर सिंह आर्य, अजय कुमार, वीरेन्द्र जांगिड़, शिवकुमार जांगिड़, दिनेश जांगिड़, सोमदत्त जांगिड़, सुधीर जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed