फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the census, the answers to three questions will be obtained exclusively from women.

Shamli News: जनगणना में तीन सवालों के जवाब महिलाओं से ही लिए जाएंगे

Fri, 30 Oct 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
In the census, the answers to three questions will be obtained exclusively from women.
शामली। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में परिवारों से 40 सवाल पूछकर विभिन्न जानकारियां जुटाई जाएंगी। इनमें तीन सवाल महिलाओं और बच्चों से संबंधित होंगे, जिनके जवाब महिलाओं से ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनगणना के लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण देकर सवालों के जवाब दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। जिलाधिकारी आलोक कुमार यादव ने जनगणना का कार्य नियमानुसार पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सवाल संख्या 31 में महिला से वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या पूछी जाएगी। इसमें पहले पति से जन्मे बच्चे भी शामिल होंगे। सवाल संख्या 32 में अब तक जीवित जन्म लेने वाले सभी बच्चों की संख्या दर्ज की जाएगी। इसमें जन्म के बाद मृत्यु होने वाले बच्चे भी शामिल होंगे, जबकि मृत पैदा हुए बच्चों की गिनती नहीं होगी। सवाल संख्या 33 में पिछले एक साल में जन्मे जीवित बच्चों की जानकारी ली जाएगी। यदि कोई महिला जानकारी देने से मना करती है या परिवार के सदस्य उसे सामने नहीं आने देते हैं तो प्रगणक विवाद नहीं करेंगे। ऐसी स्थिति में उपलब्ध जानकारी दर्ज की जाएगी और सूचना देने से मना करने की बात भी फार्म में अंकित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed