{"_id":"6111722a8ebc3e7383064395","slug":"in-the-amrit-mahotsav-ceremony-the-families-of-the-martyrs-were-honored-shamli-news-mrt5511940134","type":"story","status":"publish","title_hn":"-अमृत महोत्सव समारोह में शहीदों के परिजनों को किया सम्मान-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-अमृत महोत्सव समारोह में शहीदों के परिजनों को किया सम्मान-
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शहीद अमित के पिता सोहनपाल को शॉल ओढा कर
- फोटो : SHAMLI
अमृत महोत्सव समारोह में शहीदों के परिजनों को किया सम्मान
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत काकोरी ट्रेन की वर्षगांठ के अवसर पर पुलवामा के शहीद और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद के परिजन को शाल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत काकोरी ट्रेन की वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिन आजादी के दीवानों ने एक लक्ष्य बनकर हमें यह मुकाम दिलाया है, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विधायक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक प्रेरणा मिले इस उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। काकोरी घटना पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि बेमिसाल बहादुरी के किस्से हैं। हमारी नई पीढ़ी इतिहास को जाने उनके अंदर देशभक्ति का जज्बा हो और उस दिशा में आगे बढ़े और अपने जीवन का लक्ष्य तय करें।
विज्ञापन
भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, शहीदों के परिजन के अलावा कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने लखनऊ में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना गया।
इस मौके पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, शहीद अमित कोरी, रेलपार शहीद प्रदीप कुमार बनत के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति के गीत की प्रस्तुति की गई। जिले के सभी शहीद स्मारकों और शहीद स्थलों पर माल्यार्पण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व स्कूली छात्राएं मौजूद रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शहीद प्रमेन्द्र निर्वाल के भाई जितेन्?- फोटो : SHAMLI

शामली लखनऊ में हो रहे अर्मत महोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रशारण देखती आंगनवाडी कार्यकत्री व आशाए?- फोटो : SHAMLI