फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In shooting, Piyush won two medals including gold in the combined team.

Shamli News: निशानेबाजी में पीयूष ने संयुक्त टीम में स्वर्ण समेत दो पदक जीते

Sun, 11 Jun 2023 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Jun 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
In shooting, Piyush won two medals including gold in the combined team.
- केरल के त्रिवेंद्रम में 21वीं ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित 21वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शामली रायफल क्लब के राष्ट्रीय खिलाड़ी पीयूष शर्मा और मेरठ की राष्ट्रीय खिलाड़ी अनन्या ने संयुक्त टीम में स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्लब पर खुशी का माहौल है।
शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया चार जून से त्रिवेंद्रम (केरल) में 21वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप चल रही है। इसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गांव मादलपुर निवासी शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज पीयूष शर्मा और मेरठ की नेशनल शूटर अनन्या के साथ एयर रायफल जूनियर संयुक्त टीम में 625.5 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम को पछाड़कर स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के नाम किया। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही।
विज्ञापन

एयर रायफल संयुक्त यूथ वर्ग में अनन्या के साथ ही पीयूष शर्मा ने 629.4 स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई और एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस वर्ग में स्वर्ण पदक आंध्र प्रदेश और कांस्य पदक हरियाणा की टीम ने जीता। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश के सभी निशानेबाज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीयूष शर्मा का अभी व्यक्तिगत स्पर्धा का मैच होना बाकी है, जो त्रिवेंद्रम में 13 जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष के पदक जीतने पर शामली रायफल क्लब पर खुशी का माहौल है। शामली रायफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी और डायरेक्टर तपन मलिक ने बताया की यह प्रदर्शन पीयूष की लगन व समय के अनुसार की गई मेहनत का फल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed