{"_id":"656f7265b0086ff96d0ac0c4","slug":"in-other-states-only-family-members-are-taking-out-ration-now-it-is-rare-shamli-news-c-26-1-sal1002-12921-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दूसरे राज्यों में परिवार के सदस्य ही निकाल रहे राशन, अब रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दूसरे राज्यों में परिवार के सदस्य ही निकाल रहे राशन, अब रार
Wed, 06 Dec 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। वैसे तो राशन व्यवस्था ऑनलाइन करने के बाद धोखाधड़ी पर अंकुश लगा है। मगर कुछ मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जिनमें पात्र लोग तो जिले में रह रहे हैं, मगर उनके नाम अपने राशन कार्ड में जुड़वाकर हरियाणा के पानीपत, रोहतक, करनाल, पंजाब के लुधियाना में रह रहे परिवार के सदस्य ही राशन ले रहे थे। शिकायत और चलाए गए अभियान के दौरान ऐसे मामलों का खुलासा हुआ। विभाग ने ऐसे 150 लोगों का नाम राशन कार्ड से काटा है, जिन्हें अपात्रों की सूची में डाला गया है। इस तरह के मामलों की बानगी
केस-1
बाबरी क्षेत्र के रहने वाले रामबीर पिछले कुछ स मय से राशन लेने के लिए डीलर के पास जाते थे मगर हर बार उन्हें यह कह दिया जाता था कि उनका राशन लुधियाना में लिया जा रहा है। जबकि रामबीर ने कभी राशन लुधियाना में नहीं लिया। जांच की तो पता चला कि रामबीर का रिश्तेदार लुधियाना में राशन ले रहा था। विभागीय अधिकारियों ने राशन कार्ड को अपात्र की सूची में डाल दिया।
केस-2
कैराना निवासी मोइन के नाम से पानीपत में राशन लिया जा रहा था। शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने जांच की तो पानीपत में राशन लेने की बात सामने आई। बाद में पता चला है मोइन का भाई पानीपत में जाकर रहने लगा था, जो राशन ले रहा था। जिसे विभागीय अधिकारियों ने अपात्र की सूची में डाल दिया।
विज्ञापन
केस-3
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कई मामले ऐसे सामने आए, जिनमें लोगों ने पानीपत, करनाल और लुधियाना में भी राशन कार्ड बनवाएं हुए थे। अब ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद मामलों का खुलासा हुआ। हालांकि, राशन एक ही जगह से लिया जा रहा था। दो मामलों में ऐसा भी हुआ है कि हरियाणा से राशन लेने वाले व्यक्ति ने खुद को ही पात्र बताया मगर बाद में समझाने पर वह मान गया।
कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य ही हरियाणा और पंजाब में राशन ले रहे थे। स्थानीय पात्र लोग राशन से वंचित थे। जांच के बाद पंजाब, हरियाणा में रहने वाले राशन कार्ड में शामिल लोगों का नाम सूची से कटवा दिया गया है। पानीपत, करनाल और लुधियाना के ऐसे लोग सबसे अधिक हैं। यदि कोई राशन कार्ड का सदस्य दूसरी जगह जाकर रहने लगा है तो वह अपना दूसरा कार्ड आसानी से बनवा सकता है। उसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं होती।
राजेश सोनी, जिला आपूर्ति अधिकारी शामली
अब नहीं होगी धोखाधड़ी
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन के लिए सरकार ने पोर्टेबल व्यवस्था की है, जिसके कारण अब दूसरों के नाम से राशन नहीं लिया जा सकता। कार्ड में शामिल परिवार के सदस्य ही अंगूठा लगाकर राशन ले सकते हैं। बाहरी प्रदेशों में रहने वाले अपात्रों का सत्यापन किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि यदि कोई राशन कार्ड में शामिल सदस्य बाहरी प्रदेशों में रह रहा है तो उसका नाम कार्ड से कटवा दें, ताकि पात्र को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।