फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In Kandhla episode, Khap Choudhary warned of Mahapanchayat

कांधला प्रकरण में खाप चौधरियों ने दी महापंचायत की चेतावनी

Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
In Kandhla episode, Khap Choudhary warned of Mahapanchayat
शामली में प्रेस वार्ता करते खाप चौधरी। - फोटो : SHAMLI
शामली। कांधला प्रकरण में खापों के चौधरियों ने कहा कि शांत चल रहे जिले का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रोड पर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के कैंप कार्यालय में बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह ने पत्रकारों से कहा कि कांधला प्रकरण में वहां के चेयरमैन को गलत आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। जिले की फिजा खराब करने का काम किया जा रहा है। यदि फिजा खराब हुई तो इसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा। कांधला कांड के विरोध में पंचायत करने की चेतावनी दी गई। विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि कांधला कांड में जिस युवती का धर्म परिवर्तन में नाम लिया जा रहा है। उसकी तीन साल पहले शादी हो चुकी है। फोटो के आधार पर केस बनाकर आरोपी बनाया जा रहा है। विधायक ने तीन दिन पूर्व शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा में तीन वर्षीय बालक के अपहरण के मामले में पुलिस पर फर्जी नामजदगी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस धर्म जाति के आधार पर मुकदमे दर्ज न करे। ऐसा किया गया तो सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। देवराज पहलवान ने कहा कि खाप चौधरी महापंचायत करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर हसनपुर गांव थांबेदार महीपाल सिंह, बुडियान के सतवीर सिंह बतीसा से शौकेंद्र मलिक, देवराज पहलवान, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिलखाटियान, वीर सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed