फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In Kabaddi, Lisadh's team became champion by defeating Stadium B.

Shamli News: कबड्डी में लिसाढ़ की टीम स्टेडियम बी को हराकर बनी चैंपियन

Sun, 29 Oct 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, Lisadh's team became champion by defeating Stadium B.
शामली के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में कबड्डी में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी: फोटो स्वंय
शामली। शहर के उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहां तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने पहुंचकर दमखम दिखाया। कबड्डी के फाइनल मैच में लिसाढ़ की टीम, स्टेडियम बी को हराकर चैंपियन बनी। इसके अलावा दौड़, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक आदि खेलों में भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष हरबीर मलिक व उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर किया। कबड्डी सेमीफाइनल में स्टेडियम बी की टीम ने मुंडेट को 16-5 व दूसरा सेमीफाइनल में लिसाढ़ की टीम ने स्टेडियम ए को 24-23 से हराया। फाइनल में लिसाढ़ की टीम ने स्टेडियम बी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एथलेटिक्स बालक वर्ग सौ मीटर में हर्ष मलिक प्रथम, रिति कुमार द्वितीय, आकाश तृतीय, बालिका में रीना प्रथम, खुशी सैनी द्वितीय, 200 मीटर में उज्ज्वल प्रथम, प्रिंस द्वितीय, सुहेल तृतीय, बालिका में मुस्कान प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, 400 मीटर में विवेक प्रथम, संदीप द्वितीय, नमन तृतीय, बालिका में राधिका प्रथम, शिवानी द्वितीय, आशु तृतीय, 800 मीटर में साहिब प्रथम, नितिन द्वितीय, जीत तृतीय, बालिका में सोनम प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, 1500 मीटर में मुदस्सिर प्रथम, विनित खैवाल द्वितीय, आशीष तृतीय, बालिका में तनुजा प्रथम, गार्गी द्वितीय, तीन हजार मीटर में अर्जुन प्रथम, उदित द्वितीय, अर्जुन तृतीय, जैवलीन थ्रो में देव कुमार प्रथम, अंकुर चौहान द्वितीय, अंश चौधरी तृतीय, बालिका में निधि प्रथम, वंशिका द्वितीय, योगी गोरी तृतीय, गोला फेंक में हर्षित गहलौत प्रथम, रितिक द्वितीय, आकाश कुमार तृतीय, बालिका में भूमि पांडेय प्रथम, तानिया द्वितीय, शगुन तृतीय, डिस्कस थ्रो में उज्ज्वल चौधरी प्रथम, रोहन निर्वाल द्वितीय, उवेश तृतीय, बालिका में मिस्बा चौहान प्रथम, लंबी कूद में रमन प्रथम, विशाल देशवाल द्वितीय, उम्मेद तृतीय, बालिका में नेहा प्रथम, पूजा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कबड्डी संघ सचिव ओम सिंह वर्मा, जिला एथलेटिक्स संघ सचिव जबर सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक भूपेंद्र देव, कबड्डी कोच संजू रानी, कुश्ती कोच प्रशांत मलिक, कबड्डी कोच संजीव कुमार, दीपा कुमारी, युद्धवीर, धुनेंद्र, सतबीर मलिक, भूपेंद्र देव, अजय धीमान, अर्पित पंवार, रोहित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed