{"_id":"641f43e71c77b8234d0e7d14","slug":"in-bhura-village-attack-and-firing-by-entering-the-house-due-to-election-enmity-shamli-news-c-26-1-smrt1046-963-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भूरा गांव में चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भूरा गांव में चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला व फायरिंग
विज्ञापन
कैराना के भूरा में गोली लगने से घायल कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का
संशोधित
-गोली लगने से कक्षा 8 की छात्रा व 24 वर्षीय युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। गांव भूरा में चुनावी रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और तमंचों से फायरिंग की। घटना में गोली लगने से 14 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा और 24 वर्षीय युवक घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हमले में छात्रा की मां को भी चोट आई हैं। तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे गांव भूरा में पांच लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर नाथीराम के मकान में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में नाथीराम के पुत्र आनंद की पत्नी सुमन को चोट आई। इस दौरान हमलावरों ने तमंचे से भी फायरिंग भी की। गोली लगने से आनंद की 14 वर्षीय पुत्री कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का और तहेरा भाई 24 वर्षीय श्यामलाल घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से अनुष्का व उसके तहेरे भाई श्यामलाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि अनुष्का की मां सुमन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अनुष्का के दादा नाथीराम ने बताया कि दो हमलावार मुंह पर नकाब बांधे थे, जबकि तीन आरोपियों के चेहरे खुले थे। उनकी दूसरे पक्ष से रंजिश चली आ रही है। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव भूरा पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि गांव भूरा में रंजिश के चलते दो चचेरे भाई बहन को गोली मारकर घायल करने के मामले में घायल छात्रा के पिता आनंद निवासी भूरा की तहरीर पर अंकित, राहुल और पंकज निवासी गांव भूरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।