फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In 22 minutes the Chief Minister reached every section

Shamli News: 22 मिनट में हर वर्ग को साध गए मुख्यमंत्री

Mon, 24 Apr 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
In 22 minutes the Chief Minister reached every section
शामली वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री को प्राथना पत्र को ​ दिखाते पिडित
- किसान, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों पर रहा फोकस कैराना के पलायन और दंगों के दंश का मुद्दा उछाला
विज्ञापन

फोटो
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 22 मिनट के संबोधन में हर वर्ग को साध गए। सुरक्षित माहौल के मुद्दे पर उन्होंने महिलाओं और व्यापारियों की नब्ज टटोली। रोजगार के मुद्दे पर नौजवानों और मुफ्त बिजली के मुद्दे पर किसानों को साधा। कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरा।
मुख्यमंत्री को 1:15 पर शामली पहुंचना था, लेकिन वह करीब आधा घंटे देरी से पहुंचे। करीब 2:06 बजे मंच पर पहुंचे। 2:20 बजे उन्होंने मंच से बोलना शुरु किया। जिले का द्वापर युग और आजादी की लड़ाई से जुड़ाव से संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद कैराना के पलायन का मुद्दा उछाला। कहा कि याद करिए पहले शामली की क्या स्थिति रहती थी। कैराना से व्यापारियों का पलायान, नौजवानों को रोजगार नहीं था। व्यापार पर जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। छह साल पहले भाजपा की सरकार बनी और अब पउप्र में कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है। विधानसभा चुनाव में मातृ शक्ति का सहयोग करने पर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा को किसान, व्यापारी, बेटी, नौजवान की चिंता नहीं थी। उन्हें सिर्फ वोट की चिंता थी। अब प्रदेश वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज की योजना पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

युवाओं के हाथ में तमंचे चाहिए या टैबलेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों को दंगों की आग और कर्फ्यू का कलंक न बेटियों का सम्मान न व्यापारियों का ध्यान था। तुष्टीकरण की राजनीति और पलायन का दंश शामली की पहचान बन चुकी थी। आखिर हम अपने युवकों को कैसा चाहते हैं। युवाओं के हाथों में तमंचे होने चाहिए या टैबलेट। हमें गोलियों की आवाज वाली गलियां चाहिए या भजन संध्या वाली। दुर्गंध वाली गलियां चाहिए या सुंदर और स्मार्ट शहर चाहिए। हमने जो कहा वो कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं इसलिए आगे नहीं बोल रहा हूं, कुछ हो न जाए
कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा अब माफिया और उनके परिवार वाले भी गायब हो गए हैं। मैं इसलिए आगे नहीं बोल रहा हूं, कुछ हो न जाए। जिस पर जनसभा में उपस्थित सभी लोगों ठहाके लगाकर हंस पड़े।

शामली वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान  मुख्यमंत्री को प्राथना पत्र को  दिखाते पिडित

शामली वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री को प्राथना पत्र को दिखाते पिडित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed