फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In 1098, another organization stopped child marriage.

Shamli News: चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने रुकवाया बाल विवाह

Sat, 18 Jul 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
In 1098, another organization stopped child marriage.
शामली। महिला कल्याण विभाग की इकाई चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाभवन क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका का विवाह रुकवाकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने कार्रवाई की। बृहस्पतिवार की शाम हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना मिली कि कस्बा थानाभवन में एक नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अजरा खान, काउंसलर पारूल चौधरी, केस वर्कर कोमल एवं रतन सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए बालिका का विवाह रुकवाकर उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। इसके बाद बालिका की काउंसलिंग कर मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को दी गई। समिति के आदेश पर बालिका को वन स्टॉप सेंटर शामली में आवासित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लोगों से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बच्चों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed