{"_id":"61d1f2069d5dd8375957e0db","slug":"important-clues-found-in-the-case-of-sending-threatening-messages-on-mobile-shamli-news-mrt5718224137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर धमकी भरे मेसेज भेजने के मामले में मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर धमकी भरे मेसेज भेजने के मामले में मिले अहम सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी युवक के मोबाइल पर विदेश के कोड वाले नंबरों से व्हाट्सएप काल व मेसेज भेजने के मामले में साइबर सेल को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। साइबर सेल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर केस का खुलासा करने का दावा किया है।
काकानगर निवासी दीपक वर्मा ने एसपी सुकीर्ति माधव को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि करीब 20 दिन से उसके तीन मोबाइल नंबर से बाहर के देशों के कोड वाले अलग-अलग अनजान नंबरों से सैकड़ों व्हाट्सअप कॉल व धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। अनजान नंबरों से कॉल व मेसेज आने से वह परेशान चल रहा है और अपना कार्य भी नहीं कर पा रहा है। एसपी ने इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
साइबर सेल उसी दिन से इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुटी है। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। इस प्रकरण में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दीपक के मोबाइल पर विदेश से कोई कॉल नहीं की गई। आरोपी ने गुमराह करने के लिए एप के माध्यम से कॉल व मेसेज भेजे गए थे। आरोपी कहीं बाहर का रहने वाला नहीं है, वह शहर का ही रहने वाला है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।