{"_id":"6a6115d19a8f8716be0f1140","slug":"impact-of-rain-in-the-mountains-water-level-rises-in-the-yamuna-shamli-news-c-26-1-sal1001-170220-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पहाड़ों में बारिश का असर, यमुना में बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पहाड़ों में बारिश का असर, यमुना में बढ़ा जलस्तर
Thu, 23 Jul 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कैराना में बहती यमुना-संवाद
कैराना (शामली)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश में हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा बढ़ाकर 21,567 क्यूसेक प्रति सेकंड कर दी गई है। इसके साथ ही यमुना के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ड्रेनेज विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 12,621 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि बुधवार को यह बढ़कर 21,567 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गया। मंगलवार को जहां जलस्तर 229.77 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार सुबह यह बढ़कर 229.90 मीटर पहुंच गया।
ड्रेनेज विभाग के अधिशासी अभियंता सुधांशु मनोहर ने बताया कि यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.50 मीटर निर्धारित है। फिलहाल नदी का जलस्तर दोनों बिंदुओं से नीचे है, लेकिन पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।