Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal occupations on the highway will be removed

दिल्ली सहारनपुर निर्माणाधीन एनएच 709 बी के किनारो से अवैध कब्जे हटवाये जायेगे

Tue, 31 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupations on the highway will be removed
कैराना में निर्माणाधीन दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे से अवैध कब्जे हटवाने के लिए तहसीलदार - फोटो : SHAMLI
हाईवे की जद में आने वाले अवैध कब्जे हटाए जाएंगे
विज्ञापन

कैराना। दिल्ली से सहारनपुर तक बनने वाले नेशनल हाईवे 709 बी के मामले में तहसील क्षेत्र के तहत एलम से खंद्रावली तक हाईवे की जद में आने वाले अवैध कब्जे हटवाने के लिए एनएच के इंजीनियर ने तहसीलदार से मिलकर कब्जे हटवाने की समीक्षा की। बाद में एनएच के इंजीनियर ने कानूनगो, लेखपाल व कांधला नगर पालिका की टीम के साथ हाईवे का निरीक्षण करते हुए अवैध कब्जे चिह्नित किए।

नेशनल हाईवे के इंजीनियर एसपी सिंह तहसीलदार रनबीर सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल पहले दिल्ली से सहारनपुर तक हाईवे निर्माण उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे को सौंपा गया था। हालांकि कार्य अधूरा रहने के कारण इसे नेशनल हाईवे को सौंप दिया गया था। पूर्व में नेशनल हाईवे की जद में आने वाली जमीन का मुआवजा दे दिया गया था। हालांकि कार्य बीच में रुक जाने के कारण अवैध कब्जे पुरी तरह नहीं हट पाए थे। कैराना तहसील के तहत एलम से खंद्रावली तक आने वाले हाईवे के किनारे अवैध कब्जों का उनकी टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। अब सहमति के आधार पर कब्जा मुक्त कराना है। इस पर तहसीलदार रनबीर सिंह ने निर्देश दिए कि कब्जाधारी का नाम, जमीन का विवरण, फोन नंबर व अन्य जानकारी नोट की जाएगी। इसके बाद, एनएच के इंजीनियर एसपी सिंह, कानूनगो आशुतोष शर्मा, लेखपाल सूर्यदेव व कांधला नगर पालिका के कर्मचारियों ने एलम से खंद्रावली तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया तथा अवैध कब्जों के बारे में जानकारी जुटाई। तहसीलदार रनबीर सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों का चिह्नीकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed