फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal animal crossing is being carried out in Taprana with the connivance of officials.

Shamli News: अधिकारियों की मिलीभगत से टपराना में लगाई जा रही अवैध पशु पैठ

Tue, 24 Oct 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Illegal animal crossing is being carried out in Taprana with the connivance of officials.
टपराना में चलाई जा रही अवैध प शु पैठ में पशु लेकर पहुंचे व्यापारी। संवाद।
शामली। लंपी से बचाव के मद्देनजर सरकार ने 31 अक्तूबर तक सभी पशु पैठ पर रोक लगाई हुई है जबकि टपराना में पिछले कुछ समय से अवैध रूप से पशु पैठ लगाई जा रही है। अमर उजाला ने पड़ताल की तो इसका खुलासा हुआ। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। हालांकि, डीएम और एसपी ने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की बात कहीं है।
विज्ञापन

शामली में खेड़ी करमू और बनत में रजिस्टर्ड पशु पैठ है मगर लंपी से बचाव के मद्देनजर कुछ समय पूर्व ही सरकार ने सभी पशु पैठ पर 31 अक्तूबर तक रोक लगा दी थी। जिसमें ये पैठ नहीं लग रही है। इसके इतर टपराना में ईदगाह के पास खाली पड़े स्थल पर अवैध रूप से पशु पैठ लगाई जा रही है। पड़ताल के दौरान पैठ लगाने वाले एक कर्मचारी से कुछ इस तरह से बातचीत हुई।
विज्ञापन

संवाददाता : भाई यहां पशु पैठ लगी हुई है क्या ?
कर्मचारी : हां, बताओ भैंस खरीदनी है क्या?
संवाददाता : हां, कितने की मिल जाएगी।
कर्मचारी : कहां से आए हो ?
संवाददाता : शामली से ही हूं
कर्मचारी : कम से कम में दे देंगे, देख लो जो भी लेनी हो बता देना
संवाददाता : ओके कल आता हूं,तब बताउंगा।
दूसरा दिन
संवाददाता : भाई पैठ कितने दिन से चल रही है?
कर्मचारी : जो पशु लेने हैं, देख लो
संवाददाता : यहां तो काफी लोग आए हुए हैं
कर्मचारी : हां काफी है।
संवाददाता : एक अन्य व्यापारी से
भाई, पुलिस की कोई दिक्कत तो नहीं यहां पर
व्यापारी- नहीं कोई दिक्कत नहीं।
30 से अधिक पशु बंधे थे, 18 लोग जमा थे
पड़ताल के दौरान सामने आया कि मौके पर 30 से अधिक पशु बिक्री के लिए बांधे गए थे। जबकि दो पिकअप में पशुओं को चढ़ाया जा रहा था। इसके अलावा 18 लोग पशुओं को खरीदने ओर बेचने के लिए खड़े हुए थे जो आपस में बात कर रहे थे। पशुओं की बोली भी यहां पर लगाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलीभगत से चल रहा खेल, छापामारी के बावजूद अनदेखी
सूत्रों के अनुसार, टपराना गांव में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ही अवैध पशु पैठ चल रही है। दो दिन पूर्व एक अधिकारी ने भी सूचना पर यहां पर छापामारी की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण सोमवार और मंगलवार को भी अवैध पशु पैठ में बोली लगती मिली। खास बात यह है कि पशु पैठ के आसपास से पुलिस गश्त करती भी हुई जाती है, मगर किसी ने भी पैठ पर अंकुश लगाना मुनासिब नहीं समझा। पैठ सुबह 5 से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलती है।

एक माह पूर्व कैराना में पकड़ी गई थी अवैध पशु पैठ
एक माह पूर्व ही कैराना के कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास अवैध पशु पैठ संचालित हो रही थी। पुलिस ने छापामारी कर चार के चालान किए थे, जबकि दो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।


पशुओं को लंपी से बचाव के मद्देनजर 31 अक्तूबर तक सभी पशु पैठ पर रोक लगाई हुई है। टपराना में अवैध रूप से पशु पैठ लगाने की जानकारी नहीं है।
- डा. यशवंत सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, शामली
टपराना में अवैध रूप से पशु पैठ लगाने की जानकारी नहीं है। दो दिन पूर्व छापामारी तो की थी मगर एक घेर में कुछ पशु बंधे मिले थे। फिर से छापामारी कर पशु पैठ लगाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

- नईम अख्तर, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत शामली
टपराना में अवैध रूप से पशु पैठ लगाने की जानकारी नहीं है। पशु पैठ लगाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। - रविंद्र सिंह, डीएम शामली

टपराना में अवैध रूप से पशु पैठ लगाने की जानकारी नहीं है। कल ही अवैध रूप से पशु पैठ चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। - अभिषेक, एसपी शामली

टपराना में चलाई जा रही अवैध प शु पैठ में पशु लेकर पहुंचे व्यापारी। संवाद।

टपराना में चलाई जा रही अवैध प शु पैठ में पशु लेकर पहुंचे व्यापारी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed