फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   IFFCO's 2655.900 MT urea rake reached the district

Shamli News: जिले में इफको की 2655.900 मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंची

Fri, 31 Mar 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
IFFCO's 2655.900 MT urea rake reached the district
- यूरिया का स्टॉक 3150 मीट्रिक टन से अधिक हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में इफको की 2655.900 मीट्रिक टन यूरिया की रैक शुक्रवार को जिले में पहुंची। यूरिया की रैक प्राप्त होने के बाद खाद गोदामों यूरिया की रैक अनलोडिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह रैक मिलने पर पीसीएफ बफर में यूरिया स्टॉक की मात्रा 3150 टन से अधिक हो गई है।

एआर कोऑपरेटिव राजवीर सिंह ने बताया कि जिले में इफको का 499 मीट्रिक टन यूरिया पूर्व से ही बफर में अवशेष था। शुक्रवार को इफको की 2655.900 मीट्रिक टन यूरिया की रैक मिली है। जिसका अनलोडिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस रैक के बाद जनपद के पीसीएफ बफर में यूरिया स्टॉक की मात्रा 3150 टन से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में पीसीएफ बफर में 1383 मीट्रिक टन इफको डीएपी, 1055 मीट्रिक टन इफको एनपीके उपलब्ध है। इस प्रकार जनपद में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पीसीएफ बफर के अतिरिक्त सरकारी समितियों के संचालित उर्वरक बिक्री केंद्रों पर भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, एनपीके और नैनो यूरिया उपलब्ध है। एआर काेऑपरेटिव राजवीर सिंह और पीसीएफ के जिला प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने रेलवे स्टेशन पर यूरिया की रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed