फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you want to do MA, MSc in Mathematics then apply in VV College

Shamli News: एमए, एमएससी गणित से करना है तो वीवी कॉलेज में करें आवेदन

Sun, 15 Jun 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
If you want to do MA, MSc in Mathematics then apply in VV College
शामली। मां शांकभरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सों के साथ ही पीजी कोर्सों में भी दाखिला प्रक्रिया के लिए पंजीकरण जारी है। यदि एमए व एमएससी गणित में दाखिला चाहिए तो यह विषय केवल जनपद के वीवी पीजी कॉलेज में उपलब्ध हैं। पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्रा केवल वीवी पीजी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। कॉलेज में गणित विषय की 120 सीटें उपलब्ध है।
विज्ञापन

जनपद में हॉल में दो राजकीय और दो एडेड कॉलेज संचालित है। कॉलेजों में पीजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमए व एमएससी गणित विषय की बात की जाए तो केवल जनपद के एडेड कॉलेज वीवी पीजी में ही संचालित है। इसके बाद मुजफ्फरनगर और बड़ौत के कॉलेजों में ही एमए व एमएससी गणित विषय संचालित है। इसलिए जनपद के गणित विषय के शौकीन छात्र-छात्रा पंजीकरण कराते समय ध्यान रखें कि अगर जनपद में ही गणित विषय की पढ़ाई करनी है तो वह केवल शहर के वीवी पीजी कॉलेज में पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि कॉलेज में एमए गणित विषय में 60 सीटेंं और एमएससी गणित में भी 60 सीटें उपलब्ध है। इसके अलावा कॉलेज में पीजी विषयों में एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, एमए भूगोल, एमए राजनीति विज्ञान, एमए अंग्रेजी विषय भी संचालित है। इन कोर्साें में भी छात्र-छात्रा पंजीकरण करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित में लड़कियों का रुझान अधिक : गणित विषय के प्रोफेसर जयवेंद्र तोमर ने बताया कि गणित विषय में लड़कों से अधिक लड़कियाें की रुचि अधिक है। कॉलेज में पूर्व वर्ष में एमएससी गणित विषय में 60 सीटों में से 40 सीटों पर दाखिला हुआ था। इसमें 28 लड़कियों के दाखिले हैं जबकि 12 लड़के हैं। इस साल भी लड़कियों के दाखिले अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed