फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you do not come wearing a helmet, you will not be allowed to enter the office.

Shamli News: हेलमेट लगाकर नहीं आए तो कार्यालय में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
If you do not come wearing a helmet, you will not be allowed to enter the office.
शामली। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों को भी दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग करना होगा। प्रदेश के प्रमुख सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

भेजे पत्र में कहा है कि सभी शासकीय एवं अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी जो दोपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री (पिलियन राइडर) के लिए भी हेलमेट पहनना आवश्यक हो। इसी प्रकार जो अधिकारी, कर्मचारी चा रपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, ये वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं अन्य सभी सह यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य हो। कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनुपालन की जांच करने पर यदि उक्त निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है तो कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाई जायेगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही पर विचार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed