फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If the encroachment is not removed, then the municipality will get the demolition done

एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाया तो पालिका कराएगी ध्वस्तीकरण

Thu, 23 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
If the encroachment is not removed, then the municipality will get the demolition done
अतिक्रमण नहीं हटाया तो पालिका कराएगी ध्वस्तीकरण
विज्ञापन

शामली, कैराना। दुकानों के आगे बड़े नाले पर सीमेंट के स्लैब डालकर अतिक्रमण करने वाले 81 दुकानदारों को नगर पालिका ने नोटिस भेजे हैं। एक सप्ताह में दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो ध्वस्तीकरण किया जाएगा।
नगर के लोगों ने तीतरवाड़ा चुंगी पर नालों की सफाई न होने की शिकायत ईओ का कार्य देख रहीं डिप्टी कलक्टर मणि अरोड़ा से की थी। इस पर डिप्टी कलक्टर ने तीतरवाड़ा चुंगी का निरीक्षण किया। इस दौरान नाले गंदगी से अटे मिले। कुछ दुकानदारों ने नालों के ऊपर सीमेंट के स्लैब डालकर अतिक्रमण कर रखा था। डिप्टी कलक्टर ने दुकानदारों को नालों की सफाई करने के लिए अतिक्रमण हटाने और लोहे के जाल बनवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को ईओ के निर्देश पर 81 दुकानदारों को नोटिस भेजे गए। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी है कि अतिक्रमण नहीं हटाया तो पालिका ध्वस्तीकरण कराएगा। अतिक्रमण हटाने में जो खर्च आएगा वह भी दुकानदारों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी का होगा जीर्णोद्धार
स्टूडेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता शमून उस्मानी ने ईओ मणि अरोरा को पालिका मार्केट में स्थित लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार की मांग की थी जिसके बाद डिप्टी कलक्टर ने लाइब्रेरी में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुरानी हो चुकी लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी 1971 में बनी थी। जो अब पुरानी हो चुकी है। जिसमें कई पुरानी किताबें है। लाइब्रेरी की हालत सही न होने के कारण अब विद्यार्थी व अन्य लोग लाइब्रेरी में पुस्तक पढ़ने नहीं आ सकते। जल्द ही लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

- डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी कराने के निर्देश
नगर के वार्ड से प्रतिदिन कूड़ा इकट्ठा कर भूरा रोड स्थित झंडी पीर के निकट बनाए गए डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। ईओ एवं डिप्टी कलक्टर मणि अरोरा ने डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डंपिंग ग्राउंड के दोनों ओर की दीवार हो चुकी हैं। दो अन्य दीवारें अभी बाकी हैं। उन्होंने डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed