{"_id":"66f45c8c60065b5ffa08dbe6","slug":"if-action-is-not-taken-councilors-will-leave-for-lucknow-on-bicycle-shamli-news-c-26-1-sal1002-128847-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार्रवाई न होने पर साइकिल से लखनऊ रवाना होंगे सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार्रवाई न होने पर साइकिल से लखनऊ रवाना होंगे सभासद
Thu, 26 Sep 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका के तीन सभासदों व दो सभासदों के पतियों ने नवागत डीएम अरविंद कुमार चौहान से मिलकर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह के निलंबन की मांग की। उन्होंने कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत करने के लिए साइकिल से लखनऊ रवाना होने की चेतावनी दी है।
वार्ड सभासद निशिकांत संगल, राजीव गोयल, अनिल उपाध्याय, सभासद पति सेठपाल व पंकज गुप्ता ने बुधवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि छह सितंबर को सभासद राजीव गोयल से अधिशासी अधिकारी ने मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जनहित के कार्य करने से इंकार कर दिया। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आरोप लगाया कि अनियमित तरीके से किए जा रहे कार्यों से पालिका को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। इसकी वे पूर्व में लिखित शिकायत दे चुके हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग की। इसके साथ ही सभासदों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की अनुमति मांगी। सभासदों ने कार्रवाई न होने पर साइकिल से लखनऊ रवाना होने की चेतावनी दी।
सभासदों ने सीओ कार्यालय में कराए बयान दर्ज
सभासदों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी की शिकायत पूर्व आईजीआरएस मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की हुई है। इसकी जांच सीओ सिटी श्याम सिंह कर रहे हैं। सभासदों ने बताया कि इस प्रकरण में उन्होंने मंगलवार को सीओ कार्यालय में अपने बयान दर्ज करा दिए हैं।