फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Identification of the car used in cow slaughter

गोकशी में इस्तेमाल कार की हुई पहचान

Wed, 12 Feb 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Identification of the car used in cow slaughter
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में गोकशी में इस्तेमाल कार की पहचान होने का पुलिस ने दावा किया है। कार को बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना के निकट जंगल में गोकशी का मामला सामने आया था। आरोपी मांस और अवशेष को ले जाने के लिए गन्ने के खेत से बाहर निकालकर जब चकरोड पर आए तो ग्रामीणों ने कार को देख लिया था। मामला संदिग्ध देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गए थे। सोमवार सुबह सीओ सिटी प्रदीप कुमार व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले में गांव के नरेंद्र मलिक की तरफ से अज्ञात में गोहत्या अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार की पहचान हो गई है। कार बनत निवासी एक व्यक्ति की बताई गई है। इस मामले में तीन-चार लोगों के शामिल होना सामने आ रहा है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed