{"_id":"61706b8b0f7a5365557112e0","slug":"i-can-fight-a-girl-congressmen-welcomed-the-slogan-shamli-news-mrt561538537","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे का कांग्रेसियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
विज्ञापन
लड़की हूं लड़ सकती हूं, नारे का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
शामली। आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का आभार प्रकट किया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शुभांगी राय के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि प्रियंका गांधी का फैसला सराहनीय है। देश की राजनीति में भागीदारी महिलाओं के लिए नए रास्ते बनाने का काम करेगी। महिला जिलाध्यक्ष शुभांगी राय ने कहा कि महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण की वकालत सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की थी। उनके सपने को प्रियंका गांधी पूर्ण करने जा रही हैं। यह फैसला महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन लाने का संकेत हैं। अनुज गौतम, अश्वनी शर्मा, प्रवीण तरार, सीमा जाटव, रीटा सभासद, शुचि गौतम, कविता गोस्वामी, मधु सैनी, विशाखा राय, लोकेश कटारिया, इसराना, बिट्टू गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद