{"_id":"898ec62d74f787eb7b4fa0d2089aea58","slug":"i-am-going-willingly-i-do-not-find-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं, मुझे ढूंढ़ना मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं, मुझे ढूंढ़ना मत
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। 27 दिन तक जिस छात्रा के अपहरण को लेकर हाय तौबा मची, आंदोलन हुआ और लोगों पर मुकदमे दर्ज होने पर महापंचायत तक करनी पड़ी। उसी छात्रा ने अपने बयान में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने कहा है कि मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से आसिफ के साथ गई थी। इतना ही नहीं, 29 नवंबर को वह घर एक चिट्ठी भी छोड़कर गई थी।
कांधला निवासी छात्रा 29 नवंबर को लापता हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसी मकान में किराए पर रहने वाले आसिफ सहित पांच लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 दिन बीतने पर शुक्रवार रात कांधला थाना पुलिस ने छात्रा और आरोपी आसिफ को दिल्ली के बसंत विहार से बरामद किया। शनिवार सुबह पुलिस ने पीड़ित छात्रा का 161 के तहत बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष कांधला का कहना है कि छात्रा ने 29 नवंबर को अपने घर पर चिट्ठी छोड़ना बताया है।
जिसमें लिखा था कि मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से आसिफ के साथ जा रही हूं। साथ ही परिजनों के लिए लिखा कि मुझे ढूंढने का प्रयास मत करना। सूत्रों की मानें, तो छात्रा ने आसिफ से शादी होने की बात भी कही है। हालांकि 161 के तहत हुए बयान में पुलिस ने शादी की बात सामने आने से इंकार किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने चिट्ठी की बात को छिपाकर रखा। यदि परिवार वाले पहले ही चिट्ठी के बारे में बता देते, तो विवाद इतना बढ़ता ही नहीं। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी छात्रा का 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने हाईस्कूल और इंटर की सनद का हवाला देकर अपनी उम्र 23 साल बताई है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति विवेचना में शामिल कर ली गई है।
छात्रा का कराया मेडिकल, आरोपी गया जेल
कांधला। अपहृत छात्रा को बरामद करने के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने पर छात्रा को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।
कस्बा कांधला से 29 नवंबर को तीन बच्चों का पिता आसिफ मकान मालिक की बेटी (छात्रा) को बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया था। मामले में छात्रा के पिता ने आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चौतरफा दबाव बनने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर छात्रा को दिल्ली के बसंत विहार स्थित एक मकान से बरामद कर लिया।
कांधला थानाध्यक्ष नरेश यादव ने बताया कि शनिवार को छात्रा डाक्टरी परीक्षण के लिए मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, आरोपी आसिफ को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बताया कि 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए छात्रा को मुजफ्फरनगर सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी आसिफ के भाई अरशद को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
दुष्कर्म की धारा भी लगाई ः छात्रा का अपहरण करने के मामले में आरोपी आसिफ पर दुष्कर्म की धारा भी लगाई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए कार्रवाई की जा रही है। छात्रा के 164 के तहत बयान दर्ज होने पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।
नेताओं की शह पर हुआ सबकुछ
कांधला। महापंचायत में आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब महापंचायत में मौजूद नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठी है।
शनिवार दोपहर हजरत मौलाना एहताराम उल हसन के नेतृत्व में दर्जनों लोग कांधला थाने पहुंचे। उन्होंने सीओ कैराना एनपी सिंह को तहरीर देते हुए कहा कि महापंचायत में सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा, बलराज डूंगर, राजबीर सिंह मुन्डेट, प्रमोद सैनी, पवन कंसल, सुभाष मलिक, ग्राम प्रधान अरविंद सैनी व संचालक प्रमोद अट्टा सहित महापंचायत के आयोजक नरेश सैनी सहित वहां पर मौजूद अन्य लोगों के समक्ष आचार्य जसवीर ने आपत्तिजनक टिप्पणी करके धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई।
मंच पर मौजूद नेताओं ने विरोध नहीं किया। वक्ताओं ने यहां तक कहा कि हम हिंदुस्तान के कानून को नहीं मानते, हिंदुस्तान का कानून बहुत लचर है हम खुद इंसाफ कर लेंगे। मौलाना ने मामले में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर महापंचायत के आयोजकों सहित अन्य वक्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, मामले में सीओ कैराना एनपी सिंह का कहना है कि तहरीर को विवेचना में शामिल किया जाएगा। इस दौरान मौलाना मेहराज, अमजद, मौ. अली कैराना, राशिद, फुरकान, शहजाद, अरशद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
सीओ कैराना एनपी सिंह और सीओ झिंझाना वसीम खान ने शनिवार दोपहर मौहल्ला शेखजादगान स्थित हजरत मौलाना एहतराम उल हसन के निवास पर जाकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता बरत रहा है। गलत टिप्पणी करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मौलाना से कहा कि आप लोगों से इस मामले में धैर्य रखने को कहें। हमने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी आचार्य जसवीर को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
इस दौरान चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, अफजाल बेग, नीशु, तफसीर सहित आदि मौजूद रहे। मामले में सीओ कैराना एनपी सिंह का कहना है कि आरोपी आचार्य को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमों को लगाया है। शीघ्र ही आरोपी आचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। हजरत मौलाना एतहराम उल हसन के निवास पर पहुंचे सीओ कैराना और झिंझाना ने बताया कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आचार्य जसवीर और उसके भतीजे जितेंद्र पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कांधला में हुई महापंचायत और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में लखनऊ स्तर तक हलचल मची हुई है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ने भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मामले में हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। महापंचायत में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कस्बा कांधला में शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।