फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband returns from abroad, suspicious symptoms found in wife

पति विदेश से लौटा, पत्नी में मिले संदिग्ध लक्षण

Sat, 28 Mar 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Husband returns from abroad, suspicious symptoms found in wife
शामली। शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 13 दिन पहले पति विदेश से लौटा था। अब पत्नी से संदिग्ध लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कुछ दिन पहले किसी काम से विदेश गया था। वह 15 मार्च को विदेश से घर लौटा था। बताया गया है कि उस युवक ने स्वास्थ्य विभाग को विदेश से आने की सूचना नहीं दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने युवक और उसके परिवार के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि युवक का स्वास्थ्य ठीक मिला, जबकि उसकी पत्नी में संदिग्ध लक्षण मिले हैं। युवक के विदेश से आने के कारण और पत्नी में संदिग्ध लक्षण मिलने के कारण दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सीएमओ ने बताया कि कैराना निवासी कोरोना पीड़ित युवक की हालत में पहले से काफी सुधार है। अभी युवक, उसकी पत्नी और बच्चे को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed