{"_id":"698a2756b1de24664e04b367","slug":"husband-and-wife-sweeten-their-relationship-by-giving-chocolate-to-each-other-shamli-news-c-26-1-aur1003-159181-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पति-पत्नी ने एक-दूसरे को चॉकलेट देकर घोली रिश्तों में मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पति-पत्नी ने एक-दूसरे को चॉकलेट देकर घोली रिश्तों में मिठास
Mon, 09 Feb 2026 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
चॉकलेट डे पर अंकुर जैन अपनी पत्नी साक्षी को चॉकलेट देते हुए. संवाद
शामली। चॉकलेट डे खुशियों का दिन है, जिसमें लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने रिश्तों में मिठास घोलते हैं। इस अवसर पर पति-पत्नी सहित विभिन्न जोड़ों ने चॉकलेट खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। चॉकलेट को सेहत के लिए भी लाभदायक बताया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आदि गुणों के कारण कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मदद मिलने की बात कही जाती है।
सोमवार को शामली में चॉकलेट डे के मौके पर विवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे को और कई ने अपने परिचितों को चॉकलेट देकर प्यार में मिठास घोली। बाजार में युवाओं और नवविवाहितों ने खूब चॉकलेट खरीदी।
शहर के कबाड़ी बाजार में अंकुर जैन ने पत्नी साक्षी जैन को चॉकलेट देकर चॉकलेट डे की बधाई दी और हमेशा मीठा बोलने की बात कही। वहीं शहर के रेलपार क्षेत्र में दीपक ने पत्नी सोनी को बड़ी चॉकलेट भेंट करते हुए मधुर व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट डे की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
बाजार में सिल्क लव और फरेरो रोशर का दिखा क्रेज
बड़ा बाजार स्थित दुकानदार सनी ने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा सिल्क लव और फरेरो रोशर चॉकलेट की मांग रही। दुकानदार मनोज ने बताया कि दुकान पर 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की चॉकलेट उपलब्ध है। सिल्क लव चॉकलेट करीब 150 रुपये में और फरेरो रोशर करीब 990 रुपये में उपलब्ध है। चॉकलेट डे पर बिक्री भी काफी अच्छी रही।