फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband and pregnant wife have died in road accident in Shamli city

उजड़ गया परिवार: बेटियों के सिर से उठा माता-पिता का साया, आठ माह की गर्भवती पत्नी और पति की मौत, पसरा मातम

Tue, 02 Apr 2024 09:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2024 09:05 PM IST
सार

Shamli News : शामली में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में आठ माह की गर्भवती और उसके पति की मौत हो गई। वहीं, बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
Husband and pregnant wife have died in road accident in Shamli city
पत्नी और पति का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में चौसाना क्षेत्र के ऊन मार्ग पर टोडा के निकट पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और पिकअप चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया।

विज्ञापन


चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा निवासी इमरान (30) मजदूरी पर लकड़ी की कटाई का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इमरान अपनी पत्नी खुशनसीब उर्फ जिंदी (28) का शामली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो वर्षीय पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। खुशनसीब आठ माह की गर्भवती थी।

विज्ञापन

बताया गया कि जब वे गांव टोडा के निकट चौराहे पर पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इमरान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा गई, जिसने पुलिस के साथ घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। यहां खुशनसीब उर्फ जिंदी की मौत हो गई, जबकि बेटी का उपचार चल रहा है। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।

सिर से उठा माता-पिता का साया
गांव बल्ला माजरा निवासी इमरान के चार पुत्री हैं। सबसे बड़ी पुत्री की उम्र आठ साल और सबसे छोटी पुत्री दो साल की है। दंपती की मौत होने से चार बहनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। इमरान पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। अब चार भाई रह गए हैं, जिनमें दो शादीशुदा हैं। सभी भाई एक साथ रहते थे। परिजनों का कहना है कि रमजान के पाक महीने में कुदरत की जो मार पड़ी है, उसे परिवार भूल नहीं पाएगा। खुशनसीब गर्भवती थी, इस बार उम्मीद थी कि बेटा होगा, जो इमरान के वंश को आगे बढ़ाएगा। अगर हेलमेट लगा होता तो शायद जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में BJP का मेगा रोड शो: डिप्टी CM बोले-काशी के बाद क्रांतिधरा से बने जीत का रिकॉर्ड, जीतेंगे 80 सीटें

विज्ञापन

पिकअप का नहीं मिला सुराग
आरोपी हादसे के बाद आसानी से पिकअप को लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस व ग्रामीणों ने पिकअप को तलाशने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल सका। चौकी इंचार्ज अजयपाल सिंह ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed