{"_id":"60aaa45e8ebc3e74fa776e0d","slug":"husband-and-brother-in-law-arrested-in-woman-s-murder-shamli-news-mrt539581275","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में पति और देवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या में पति और देवर गिरफ्तार
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव भनेड़ाजट में तीन दिन पहले महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी बरामद की है।
रविवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 20 मई को थाना बाबरी पुलिस को सूचना मिली कि गांव भनेड़ाजट में पूजा (35) पत्नी ललित ने आत्महत्या कर ली। सीओ थानाभवन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। उस समय मृतका के ससुराल वालों और ग्रामीणों ने महिला द्वारा आत्महत्या करना बताया, लेकिन पुलिस ने घटना संदिग्ध होने पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच में पाया कि गले में रस्सी का निशान आत्महत्या करने से न होकर गले में रस्सी बांधकर खींचने का पाया गया।
मृतका के भाई संजय तोमर निवासी निवासी गांव शिकोहपुर थाना बड़ौत जिला बागपत की तहरीर पर मृतका के पति ललित, देवर अमित और देवरानी मनीषा पत्नी अमित के विरुद्ध हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार को बाबरी पुलिस ने गांव कांजरहेड़ी पुल के निकट से आरोपी पति ललित और देवर अमित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी बरामद हुई है।
विज्ञापन
---
ये बनी हत्या की वजह
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ललित के छोटे भाई अमित की शादी कुछ दिन पहले मनीषा के साथ हुई थी। मनीषा शिक्षित होने व शहर की निवासी होने के कारण खुुले विचारों की थी, जिस कारण वह ललित से बात करती थी। इससे पूजा अपने पति पर अनैतिक संबंध का शक करती थी। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि कई बार पूजा को समझाया गया, लेकिन उसका शक दूर नहीं हुआ। इसे लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन 20 मई की सुबह भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शाम को सास-ससुर और बच्चे जब घेर में गए हुए थे। उसी समय तीनों ने मिलकर पूजा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और आत्महत्या करने का शोर मचा दिया। इसके बाद दिखावे के लिए उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।