{"_id":"6663840b3c13eccb84023674","slug":"husband-accused-of-raping-younger-sister-report-filed-shamli-news-c-26-1-sal1001-122387-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पति पर छोटी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पति पर छोटी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
कैराना। अपनी बड़ी बहन के घर रह रही 12 वर्षीय बच्ची के साथ जीजा ने दुष्कर्म किया। आरोपी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बालिका को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी 12 वर्षीय बहन के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी छोटी बहन काफी वर्षो से उसके ही साथ उसके घर पर रहती है। बुधवार को उसके पति ने कहा कि अपने मायके से रुपये लाकर दो। वो अपनी छोटी बहन को घर छोड़कर रुपये लेने चली गई थी। इस दौरान उसके पति ने घर पर अकेली उसकी 12 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर वापस आयी तो उसकी बहन ने रोते हुए सारी घटना बताई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।