फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Human welfare is not possible without Guru: Swami Ramdev

गुरू के बिना मानव कल्याण संभव नहीं : स्वामी रामदेव

Fri, 13 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Human welfare is not possible without Guru: Swami Ramdev
थानाभवन। स्वामी अमरदेव महाराज की 28वीं पुण्यतिथि पर आसपास के राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन पूजन करके भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी रामदेव महाराज ने भक्तों को मानव के जीवन में गुरू का महत्व बताया। कहा कि मानव का गुरू के बिना कल्याण नहीं हो सकता। इस धरती पर गुरु शिक्षा जरूरी है।
विज्ञापन

थानाभवन के नेशनल हाईवे दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित पंचतीर्थी आश्रम में स्वामी अमरदेव महाराज की 28वीं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर आश्रम में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान उत्तराखंड आदि राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंचतीर्थी आश्रम में पुण्यतिथि मनाने के लिए एकत्र हुए। बुधवार के दिन श्रद्धालुओं ने सत्संग शुरू किया और रात्रि में रामायण का पाठ हुआ। साथ ही पूजन हुआ। संतों के प्रवचन बृहस्पतिवार सुबह तक चले सत्संग के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन पूजन किया। हवन को पंडित भारत भूषण शर्मा ने संपन्न कराया। पंचतीर्थी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज ने सत्संग में श्रद्धालुओं को बताया कि मानव के जीवन में गुरु का स्थान माता-पिता से भी बढ़कर होता है। क्योंकि माता पिता आदमी को जन्म देते हैं लेकिन उसे जीवन में श्रेष्ठ और जीने के लायक गुरु ही बनाता है। मौके पर दिनेश पाठक कवल किशोर गिरधर, नरेश बजाज, मनोहर लाल दुआ, तरुण मिगलानी, गुलशन चावला, पंकज चावला सभासद बोबी अरोरा, रवि बांगा, ईशु अरोरा, बिहारी बांगा, गगन, मोहन लाल तनेजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed