फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   House fires started by candles, lighting accessories

मोमबत्ती से लगी घर में आग, सामान जला

Sat, 14 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 14 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
House fires started by candles, lighting accessories
आग - फोटो : SELF
गढीपुख्ता। गांव कच्ची गढ़ी में मोमबत्ती गिरकर घर में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना देने पर भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी निवासी मेहरबान पुत्र नसीबू मजदूरी कर अपने बच्चों का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि सुबह के समय बिजली न होने से पत्नी ने मोमबत्ती जला दी। लेकिन कुछ देर बाद ही मोमबत्ती बिस्तर पर जा गिरी। जिससे बिस्तर मेें आग लग गई, धीरे-धीरे आग फैल गई।
विज्ञापन

जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। मेहरबान व उसकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब सामान जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मेहरबान ने बताया कि आग के बारे में एसडीएम ऊन को भी जानकारी दी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौके पर आना उचित नहीं समझा। पीड़ित ने बताया कि वह बेहद गरीब है। यह मकान भी उसे इंदिरा आवास योजना में मिला था। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पीड़ित को आर्थिक हालात को देखते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed