फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hostels stalled

छात्रावासों का निर्माण अटका

Fri, 07 Apr 2017 12:46 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hostels stalled
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के लिए तैयार किए जा रहे तीन छात्रावासों के निर्माण के लिए विभाग ने दूसरी किश्त की मांग शासन से की है। तीनों छात्रावासों के लिए जारी हुई पहली किश्त 20-20 लाख रुपये मार्च में ही खत्म हो चुकी है, जिस कारण कार्य लटका हुआ है। डीआईओएस ने निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए दूसरी किस्त की मांग की है। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि कांधला, कैराना और ऊन ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के पास ही छात्रावास निर्माण कार्य कराया जा रहा है। छात्रावासों का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड रुड़की द्वारा किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने का समय 31 मार्च 2108 तक है। तीनों का कुल बजट तीन करोड़ रुपये से अधिक है। कांधला और ऊन के छात्रावास का कार्य सिंतबर 2016 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन


जबकि कैराना के पंजीट में छात्रावास का कार्य जनवरी 2017 में शुरू हुआ था। प्रथम किस्त के रुप में 20-20 लाख रुपये आए थे। जिसमें कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास मेें छात्रावास निर्माण कार्य चल रहा है। जो प्रथम तल के लिंटर की तैयारी तक पहुुंच चुका है। ऊन क्षेत्र में बन छात्रावास की प्रथम बिल्डिंग का लिंटर डल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कैराना के गांव पंजीट मेें कार्य थोड़ा लेट शुरू होने से अभी तक नींव ही भर पाई है। निर्माण कार्य में तेजी बरती गई थी, लेकिन दूसरी किस्त न आने के कारण कार्य अभी बीच में ही रुक गया है। सात मार्च को शासन को दूसरी किस्त के लिए पत्र भेजकर मांग की गई है, लेकिन अभी तक दूसरी किस्त प्राप्त नही हुई है।


हाल ही में संयुक्त शिक्षा निदेशक अहिबरन सिंह ने भी तीनों छात्रावासों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने तेजी से निर्माण कार्य कराने की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed